Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

केरल के मंत्री की तस्वीर वाले फर्जी पोस्ट को लेकर मामला दर्ज

तिरुवनंतपुरम, छह जून (भाषा) केरल पुलिस ने उस फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में मामला दर्ज किया है, जिसमें एलएसजीडी मंत्री के. एम. शाजी की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया और गलत तरीके से यह दावा किया गया था कि भवन अनुमति शुल्क कम कर दिया गया है।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मंत्री के एक करीबी व्यक्ति द्वारा शुक्रवार को दर्ज कराई गई शिकायत के बाद तिरुवनंतपुरम सिटी साइबर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, यह शिकायत एलएसजीडी मंत्री शाजी की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे एक कार्ड से संबंधित है।

इस पोस्ट में दावा किया गया था कि विभाग द्वारा कुछ वर्ष पहले लागू की गई भवन निर्माण अनुमति शुल्क में वृद्धि को वापस ले लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम और केरल पुलिस अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से प्रसारित किए गए इस फर्जी पोस्ट के स्रोत का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री वी डी सतीशन की तस्वीर वाले एक ऐसे ही फर्जी पोस्ट से जुड़े मामले की जांच की जा रही है।

भाषा प्रचेता नेत्रपाल शोभना

शोभना