Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

निर्माणाधीन पीएसी बटालियन मे ऊंचाई से गिरने से मजदूर की मौत

नोएडा, छह जून (भाषा) थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र के लुक्सर के पास निर्माणाधीन पीएसी कैंपस में काम करने के दौरान ऊंचाई से गिर एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

थाना ईकोटेक- प्रथम के प्रभारी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि लुक्सर गांव के पास निर्माणाधीन पीएसी बटालियन में कार्यरत पुष्पेंद्र (40) शुक्रवार को ऊंचाई से नीचे गिर गया।

उन्होंने बताया कि चोटिल मजदूर को गंभीर हालत में उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वर्मा के मुताबिक उपचार के दौरान आज पुष्पेंद्र की मौत हो गई है।

वर्मा ने बताया कि थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं. वैभव

वैभव