Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

गुजरात में कार की ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत

मोरबी (गुजरात), छह जून (भाषा) गुजरात के मोरबी जिले में एक कार की डंपर ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हलवद पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे मोरबी-हलवद राजमार्ग पर चरडवा गांव के पास हुआ। उस समय डंपर ट्रक सड़क पार कर रहा था, तभी कार उससे जा टकराई।

दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को बाहर निकालने के लिए मशीन की मदद लेनी पड़ी।

अधिकारी ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने राजकोट के एक अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। दो घायलों को गंभीर हालत में राजकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में परेश धाधेया (24) भी शामिल हैं, जो पहले एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गए थे और उन्हें भालवद तालुका के रांचोरगढ़ से अस्पताल ले जाया जा रहा था।

अन्य मृतकों की पहचान प्रेमजी धाधेया (आम आदमी पार्टी के तालुक पंचायत सदस्य), सुरेश सिरोया (47), वीराम धाधेया (28) और भरत धाधेया (39) के रूप में हुई है।

भाषा गोला शोभना

शोभना