Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

विश्व कप से पहले अंतिम अभ्यास मैच में कनाडा ने आयरलैंड से 1-1 से ड्रॉ खेला

मांट्रियल, छह जून (एपी) कनाडा के फुटबॉल विश्व कप से पहले आखिरी तैयारी मैच में चिएडोजी ओग्बेने के गोल की बदौलत आयरलैंड ने मुकाबले को 1-1 से ड्रॉ कराया।

कनाडा को 24वें मिनट में आयरलैंड के डिफेंडर जेक ओब्रायन के आत्मघाती गोल से बढ़त मिली। स्टीफन यूस्टाकियो की कॉर्नर किक के समय ओब्रायन नेट के सामने खड़े थे।

दूसरे हाफ में आयरलैंड को पेनल्टी मिली जब काइल लारिन ने आयरलैंड के जेमी मैकग्रा के खिलाफ लापरवाही से टैकल किया। कनाडा के गोलकीपर मैक्सिम क्रेपो ने ट्रॉय पैरोट के प्रयास को रोक दिया लेकिन ओग्बेने ने रिबाउंड पर गोल करके 60वें मिनट में स्कोर बराबर कर दिया।

इस साल के विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे आयरलैंड की टीम 85वें मिनट में गोल करने में करीब पहुंची लेकिन क्रेपो ने मेसन मेलिया के प्रयास को नाकाम कर दिया।

एपी सुधीर

सुधीर