Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

पंजाब: प्रदर्शन कर रहे प्रशिक्षु लाइनमैन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया; विपक्ष ने कार्रवाई की निंदा की

पटियाला, पांच जून (भाषा) पटियाला में शुक्रवार को पुलिस ने राज्य विद्युत निगम कार्यालय के बाहर धरना दे रहे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के उत्तीर्ण छात्रों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।

लाइनमैन यूनियन के प्रशिक्षु, भर्ती नियमों में संशोधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और सहायक लाइनमैन के लिए नौकरी के नियमितीकरण और अनिवार्य लिखित परीक्षा को हटाने की मांग कर रहे थे।

उन्होंने पिछले महीने भी नौ से 27 मई के बीच विरोध प्रदर्शन किया था। हालांकि, सरकार के आश्वासन के बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया था।

यूनियन नेताओं ने यहां पत्रकारों को बताया कि जब कोई ठोस परिणाम नहीं निकला, तो विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू कर दिया गया।

शुक्रवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया और प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन स्थल से हटा दिया।

विपक्षी दलों ने पुलिस की इस कथित कार्रवाई को लेकर भगवंत मान सरकार की कड़ी आलोचना की।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने एक पोस्ट में कहा, 'आज पटियाला में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे 2600 अप्रेंटिसशिप लाइनमैन यूनियन के आईटीआई प्रशिक्षित प्रशिक्षुओं पर किए गए क्रूर लाठीचार्ज की हम कड़ी निंदा करते हैं।'

भाषा तान्या सुभाष

सुभाष