Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

दिल्ली पुलिस ने 25 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली पांच जून (भाषा) दिल्ली के मॉडल टाउन में एक मामूली विवाद के बाद 25 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी आशु उर्फ ​​लाला (18) को साहिल (25) की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली के एमसीडी कॉलोनी के पास हुई 31 मई को झड़प के दौरान साहिल पर चाकू से हमला किया गया था।

अधिकारी ने बताया, 'प्रारंभिक जांच के दौरान, एक टीम को पता चला कि आशु ने साहिल पर चाकू से कथित तौर पर हमला किया था। इन निष्कर्षों के आधार पर, प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच शुरू की गई।'

भाषा नोमान नोमान सुभाष

सुभाष