Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में विवाहिता मृत पायी गई

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में शुक्रवार को 24 वर्षीय एक विवाहिता अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पायी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मदनपुर खादर-3 इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली, जिसके बाद सरिता विहार थाने से एक टीम को तुरंत घर भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, महिला की शादी को लगभग एक साल हो गया है और वह अपने पति के साथ रह रही थी।

पुलिस ने घर में मौजूद परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि कुछ ऐसे पहलू सामने आए हैं जिनकी गहन जांच की आवश्यकता है।

पुलिस ने बताया कि चूंकि मृत्यु शादी के सात साल के भीतर हुई, इसलिए स्थापित प्रक्रियाओं के अनुसार कार्यकारी मजिस्ट्रेट की देखरेख में कानूनी कार्यवाही शुरू की गई है।

मौत के सटीक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल सकेगा।

भाषा नोमान

नोमान सुभाष

सुभाष