Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

जोराम पीपुल्स मूवमेंट के उम्मीदवार लालतलुआंगकिमा ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

आइजोल, पांच जून (भाषा) मिजोरम की सत्तारूढ़ पार्टी जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के उम्मीदवार के. लालतलुआंगकिमा ने 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मिजोरम में राज्यसभा की केवल एक सीट है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आठ जून है और इसके अगले दिन से आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 11 जून है।

मतदान के बाद 18 जून को ही शाम पांच बजे मतगणना होगी।

भाषा

शुभम सुभाष

सुभाष