Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

मोदी सरकार के सुधारों से आर्थिक समृद्धि को गति मिल रही : शाह

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वित्त वर्ष 2025-26 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 7.7 प्रतिशत रहने पर संतोष व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए सुधारों से आर्थिक समृद्धि को गति मिल रही है, जिससे भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गया है।

शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शुरू किए गए दूरदर्शी आर्थिक सुधारों से आर्थिक समृद्धि को लगातार बढ़ावा मिल रहा है, जिससे भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे समय में जब दुनिया आर्थिक संकट से जूझ रही है, भारत की 7.7 प्रतिशत की विकास दर हर प्रमुख अर्थव्यवस्था से कहीं अधिक है, जो पिछले 12 वर्षों में हमारी अर्थव्यवस्था द्वारा हासिल की गई मजबूती का प्रमाण है। चाहे महामारी हो या युद्ध, मोदी जी की दूरदर्शी नीतियां ही देश को हर चुनौती से निपटने में सहायता कर रही हैं।’’

भाषा धीरज सुभाष

सुभाष