Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

हिमाचल प्रदेश के कांगडा, चंबा में भूकंप के झटके

शिमला/चंडीगढ़, पांच जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात 5.0 तीव्रता का भूकंप आया, जो कांगड़ा, चंबा और आसपास के जिलों में महसूस किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मौसम विज्ञान कार्यालय के मुताबिक, रात करीब 10:30 बजे भूकंप आया और इसका केंद्र धर्मशाला से लगभग 40 किलोमीटर दूर कांगड़ा-चंबा सीमा के पास कांगड़ा के धर गोदोई के पास सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में था।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके महसूस होने के बाद धर्मशाला और आसपास के इलाकों के लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, राज्य के किसी भी हिस्से से अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

कांगड़ा और चंबा जिले भूकंपीय क्षेत्र पांच के अंतर्गत आते हैं, जो उच्च क्षति जोखिम वाला क्षेत्र है।

खबरों के मुताबिक, चंडीगढ़ और पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भाषा धीरज सुभाष

सुभाष