Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

प्रधानमंत्री मोदी ने दमन में रोड शो किया

दमन, पांच जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दमन में एक रोड शो किया और इसके बाद 2,970 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री शाम करीब सात बजे दमन पहुंचे और नाइट मार्केट से स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक रोड शो किया, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी। इसके बाद, उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री का अभिवादन करने के लिए हजारों लोग सड़क के दोनों ओर कतार में खड़े नजर आए। उनके हाथ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झंडे और राष्ट्रीय ध्वज थे। समर्थकों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए। कई लोगों के हाथ में ‘मोदी है तो मुमकिन है’ और ‘हम आपसे प्यार करते हैं मोदीजी’ जैसे संदेशों वाले पोस्टर थे।

रोड शो के पूरे मार्ग को सजावटी रोशनी से जगमग किया गया था। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भी व्यवस्था की गई थी।

रोड शो के बाद, मोदी ने दमन और दीव के लिए 2,970 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

मोदी द्वारा स्वास्थ्य सेवा, नागरिक उड्डयन, पर्यटन, बुनियादी ढांचा, संपर्क और जन कल्याण क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की गईं, जिनमें नमो हवाई अड्डे का एक नया टर्मिनल भवन, नमो अस्पताल, एक अहम पुल, दमन कन्वेंशन सेंटर और दमन में निफ्ट (राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान) परिसर शामिल हैं।

मोदी ने लक्षद्वीप केंद्र शासित प्रदेश के लिए 885 करोड़ रुपये की लागत वाली महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इन परियोजनाओं में कलपेनी और कदमत द्वीपों के पूर्वी और पश्चिमी किनारों पर बंदरगाह सुविधाओं का विकास शामिल है।

भाषा धीरज सुभाष

सुभाष