Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया

(फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने लोगों से वृक्षारोपण करने और एक व्यापक उद्देश्य के लिए एकजुट होने का शुक्रवार को आह्वान किया।

राधाकृष्णन ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत उपराष्ट्रपति भवन में पौधारोपण किया और लोगों से हरित भविष्य के लिए इस अभियान में शामिल होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक नीतिगत लक्ष्य नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों में गहराई से निहित मूलभूत कर्तव्य हैं।

राधाकृष्णन ने जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय रूप से योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित, स्वस्थ और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।’’

सोशल मीडिया पर एक संदेश में उपराष्ट्रपति ने पर्यावरण संरक्षण के लंबे इतिहास पर प्रकाश डाला और कहा कि भारत के सभ्यतागत ज्ञान ने लंबे समय से मानवता को प्रकृति के साथ सामंजस्य में रहना सिखाया है।

भाषा

देवेंद्र सुभाष

सुभाष