Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

ब्रिटिश विदेश मंत्री ने भारत के साथ समुद्री, आपूर्ति शृंखला सुरक्षा वार्ता की सराहना की

(अदिति खन्ना)

लंदन, पांच जून (भाषा) ब्रिटेन के विदेश मंत्री येवेट कूपर की भारत यात्रा से समुद्री सुरक्षा, आर्थिक वृद्धि और वैश्विक आर्थिक झटकों से आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित रखने जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूती मिली है। ब्रिटेन सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कूपर ने इस सप्ताह की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी।

इस मुलाकात के बारे में ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने कहा कि यह मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर के बीच सहमत ‘भारत-ब्रिटेन विजन 2035’ के अनुसार गहन सहयोग के लिए रणनीतिक दिशा और दृष्टिकोण पर आधारित थी।

वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर मिलकर काम करने और इसके बंद होने से अंतरराष्ट्रीय जहाजरानी पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला है।

एफसीडीओ ने कहा, ‘‘इसी के तहत, विदेश मंत्री ने एक नए क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र (आरएमएससीई) का सह-उद्घाटन किया, जिससे समुद्री सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय झटकों से निपटने की क्षमता के मामले में भारत के साथ ब्रिटेन के सहयोग को मजबूती मिलेगी।’’

महत्वपूर्ण खनिज भी भारत में कूपर की वार्ता का एक प्रमुख हिस्सा थे।

भाषा यासिर प्रेम

प्रेम