Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

भारतीय महिला शांतिरक्षक को संयुक्त राष्ट्र का प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला

संयुक्त राष्ट्र, पांच जून (भाषा) भारतीय महिला शांतिरक्षक मेजर अभिलाषा बराक को शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस द्वारा 2025 का प्रतिष्ठित ‘यूएन मिलिटरी जेंडर एडवोकेट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में यहां आयोजित एक समारोह में बराक को सम्मानित किया गया, जो प्रतिवर्ष 29 मई को मनाया जाता है।

वह लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल में भारतीय बटालियन के साथ ‘फीमेल एंगेजमेंट टीम’ की कमांडर के रूप में कार्यरत हैं। वह भारतीय सेना की पहली महिला लड़ाकू हेलीकॉप्टर पायलट भी हैं।

गुतारेस ने समारोह में अपने संबोधन में कहा, ‘‘मेजर बराक, आप अपने साथियों और जिन लोगों की सेवा करती हैं उन सभी के लिए प्रेरणा हैं। बधाई, और आपकी सेवा के लिए धन्यवाद।’’

भाषा नेत्रपाल पवनेश

पवनेश