नयी दिल्ली, पांच जून (भाष) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि मालवीय नगर अग्निकांड के तीन दिन बाद भी किसी भी जिम्मेदार अधिकारी को निलंबित नहीं किया जाना मिलीभगत का संकेत देता है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार ने एक बयान में कहा कि “घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या संबंधित कर्मी को न तो निलंबित किया गया है और न ही हटाया गया है। यहां तक कि उनसे पूछताछ तक नहीं की गई है, जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।”
उन्होंने कहा कि होटल की इमारत में अवैध निर्माण से अधिकारियों के मिलीभत का संकेत देता है।
कांग्रेस नेता ने मांग की कि सरकार इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय और पारदर्शी जांच कराए, सभी जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित व्यक्तियों की पहचान करे और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
मालवीय नगर के हौज रानी स्थित ‘फ्लोरिश स्टे बीएंडबी’ में बुधवार को भीषण आग लगने से 12 विदेशियों समेत 21 लोगों की मौत हो गई थी। आरोप है कि होटल मालिक ने अवैध रूप से इमारत में अतिरिक्त मंजिलें बनाई थीं।
भाषा नोमान
नोमान रंजन
रंजन