Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

वायु सेना का हरक्यूलिस विमान चीन सीमा के पास चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर उतरा

रुद्रप्रयाग, पांच जून (भाषा) भारतीय वायु सेना के एक मालवाहक विमान ने शुक्रवार सुबह चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर सफलापूर्वक दो बार उतरने और उड़ान भरने का अभ्यास किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी ।

सूत्रों ने बताया कि वायुसेना का गजराज कहे जाने वाला भारी मालवाहक विमान हरक्यूलिस एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) अभ्यास के तहत आगरा हवाई अड्डे से यहां आया था। यहां उसने एक वाहन को उतारने और उसे दोबारा लादने के लिए लैंडिंग की और फिर से उड़ान भरी।

सूत्रों के मुताबिक, चार दिवसीय सामरिक अभ्यास चार से सात जून तक प्रस्तावित है। यह अभ्यास मूल रूप से बृहस्पतिवार को शुरू होना था लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्र में खराब मौसम के कारण इसे एक दिन के लिए स्थगित करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में वायु सेना के और विमानों के भी अभ्यास में शामिल होने की संभावना है।

चीन सीमा से लगे उत्तरकाशी जिले में स्थित चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा भारतीय वायुसेना के लिए सामारिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि वायुसेना पूर्व में भी अपने कई विमानों को यहां उतारने का सफल अभ्यास कर चुकी है ।

नवंबर, 2023 में भी सिल्क्यारा सुरंग बचाव अभियान के दौरान हवाई पट्टी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उस समय बचाव कार्यों में सहायता के लिए भारी ऑगर ड्रिलिंग मशीनों के पुर्जों को घटनास्थल तक पहुंचाने के लिए एक सुपर हरक्यूलिस विमान की सेवा ली गयी थी।

भाषा सं दीप्ति धीरज

धीरज