Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

इस साल अमेरिका से 1,000 से अधिक भारतीयों को निर्वासित किया गया

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इस साल अब तक अमेरिका से 1,076 भारतीय नागरिकों को निर्वासित किया जा चुका है।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि दोनों पक्ष अवैध प्रवासन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि 2025 में अमेरिका से कुल 3,567 भारतीयों को निर्वासित किया गया।

ट्रंप प्रशासन अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर रहा है।

जायसवाल ने कहा कि निर्वासन, प्रवासन और आवागमन के मुद्दों पर दोनों पक्ष लगातार संपर्क में हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों पक्षों के बीच प्रवासन और आवागमन को लेकर चर्चा जारी है। मुख्य उद्देश्य अवैध प्रवासन पर अंकुश लगाना और उसे नियंत्रित करना है, साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि इससे कानूनी प्रवासन पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।’’

भाषा शफीक माधव

माधव