Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

चीन और म्यांमा के विदेश मंत्रियों ने बातचीत की

बीजिंग, पांच जून (भाषा) चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को बीजिंग में म्यांमा के अपने समकक्ष तिन माउंग स्वे के साथ बातचीत की। यह मुलाकात म्यांमा के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग द्वारा पहली विदेश यात्रा के रूप में भारत का दौरा किए जाने के कुछ दिन बाद हुई है।

वांग और तिन ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने तथा म्यांमा के विकास में तेजी लाने पर चर्चा की।

हाल के वर्षों में, चीन ने म्यांमा में अपना प्रभाव गहरा किया है और प्रमुख रणनीतिक निवेश के साथ वहां के सैन्य शासकों का समर्थन किया है। इसमें एक ऐसा मार्ग भी शामिल है जो तेल और गैस पाइपलाइनों के माध्यम से चीन को बंगाल की खाड़ी तक सीधी पहुंच प्रदान करता है।

मिन की दिल्ली यात्रा को बीजिंग में बड़ी दिलचस्पी के साथ देखा गया, क्योंकि यह म्यांमा के किसी नेता की भारत की पहली बड़ी यात्रा थी और संसदीय चुनाव के बाद राष्ट्रपति बनने के दो महीने से भी कम समय के भीतर उनकी पहली विदेश यात्रा भी थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अपनी बातचीत में, मिन ने आश्वासन दिया कि उनके देश की जमीन का उपयोग भारत के सुरक्षा हितों के खिलाफ नहीं होने दिया जाएगा।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, वांग ने शुक्रवार को म्यांमा के अपने समकक्ष से कहा कि चीन नयी सरकार के साथ उच्चस्तरीय आदान-प्रदान को मजबूत करने, आपसी राजनीतिक विश्वास बढ़ाने और रणनीतिक सहयोग को गहरा करने के लिए तैयार है, ताकि अधिक व्यावहारिक परिणाम प्राप्त किए जा सकें।

भाषा नेत्रपाल प्रशांत

प्रशांत