(फोटो के साथ)
भुवनेश्वर, पांच जून (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार शाम यहां एक सिनेमाघर में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ देखी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री के.वी. सिंह देव, मंत्री, अभिनेत्री कंगना रनौत तथा अन्य जनप्रतिनिधि भी उनके साथ मौजूद रहे।
माझी ने कहा कि कंगना रनौत ने अपनी मेहनत के बल पर जो सफलता हासिल की है, वह नए कलाकारों के लिए प्रेरणादायक है।
इस विशेष कार्यक्रम में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के कलाकारों, ओडिशा फिल्म जगत की कई प्रतिभाओं, बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधियों और स्थानीय फिल्म प्रेमियों ने भी भाग लिया।
इससे पहले दिन में, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री माझी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कंगना रनौत ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत यहां मुख्यमंत्री आवास पर एक पौधा भी लगाया।
भाषा रवि कांत रवि कांत माधव
माधव