Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

असम विधानसभा का बजट सत्र छह जुलाई से शुरू होगा: हिमंत

गुवाहाटी, पांच जून (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य विधानसभा का बजट सत्र छह जुलाई से शुरू होगा।

दिन में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्र के दौरान पूर्ण बजट पारित होने के बाद एक अगस्त से सभी विकास योजनाओं का लाभ वितरित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चुनावों के कारण केवल लेखानुदान ही पारित किया जा सका था, पूर्ण बजट नहीं, और इसी वजह से योजनाओं का लाभ वितरित नहीं किया जा सका था।

उन्होंने कहा, 'बजट सत्र 21 दिनों का होगा और यह छह जुलाई से शुरू होगा, क्योंकि सदन आहूत करने के लिए एक महीने का समय आवश्यक होता है।'

भाषा सुमित माधव

माधव