Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

डीसीसी की नियुक्तियों के बाद दिल्ली कांग्रेस ने लोकसभा और जिला पर्यवेक्षकों को हटाया

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) दिल्ली कांग्रेस ने शुक्रवार को पार्टी की सात लोकसभा इकाइयों और 14 जिला इकाइयों की देखरेख करने वाले पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया।

दिल्ली कांग्रेस के महासचिव (संगठन) अनिल भारद्वाज ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के निर्देश पर इस फैसले की घोषणा की।

भारद्वाज ने एक बयान में कहा, 'दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के कामकाज की निगरानी के लिए वर्तमान में सभी सात लोकसभा और 14 जिलों के लिए काम कर रहे पर्यवेक्षकों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।'

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीट के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक पहले की तरह ही काम करते रहेंगे।

यह कांग्रेस द्वारा दिल्ली में पार्टी की संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'संगठन सृजन अभियान' के तहत 14 जिला कांग्रेस कमेटी(डीसीसी) के अध्यक्षों की नियुक्ति के लगभग तीन सप्ताह बाद किया गया है।

भाषा

शुभम माधव

माधव