Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

तेलंगाना पुलिस ने जमीन हड़पने के प्रयास के मामले में वाईएसआसीपी के एक पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया

हैदराबाद, पांच जून (भाषा) आंध्र प्रदेश से वाईएसआरसीपी के पूर्व विधायक बोला ब्रह्मा नायडू को यहां लगभग 10 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा करने के कथित प्रयास के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। तेलंगाना पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ब्रह्मा नायडू फरार हो गये थे, उन्हें तमिलनाडु के कांचीपुरम में गिरफ्तार किया गया है और अब उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

यहां गांडीपेट के तहसीलदार ने शिकायत दर्ज करायी थी जिसके बाद साइबराबाद पुलिस ने पिछले महीने इस संबंध में मामला दर्ज किया था।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि फर्जी सरकारी आदेश (जीओ), राजस्व रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज तैयार कर 10 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया और उसे नियमित कर दिया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जमीन हड़पने की कथित साजिश के तहत, ब्रह्मा नायडू ने लगभग 12 करोड़ रुपये के लेनदेन किए जिसमें अन्य आरोपियों को किए गए भुगतान भी शामिल है ।

पुलिस ने बताया कि इस पैसे का इस्तेमाल फर्जी सरकारी आदेशों, सरकारी अनुमतियों और अन्य दस्तावेजों को तैयार करने के लिए किया गया, ताकि जमीन पर अवैध रूप से मालिकाना हक जताया जा सके।

भाषा राजकुमार रंजन

रंजन