Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

गोवा के नगर निकाय दो-तीन माह में 'ग्रीन लंग्स' परियोजना के लिए उपयुक्त स्थलों की पहचान करेंगेः राणे

पणजी, पांच जून (भाषा) गोवा के शहरी विकास मंत्री विश्वजीत राणे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की सभी नगरपालिकाएं अगले दो-तीन महीनों में 'ग्रीन लंग्स' परियोजना को लागू करने के लिए उपयुक्त स्थलों की पहचान करेंगी। इस परियोजना को कंपनियों की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहलों के माध्यम से संचालित किया जाएगा।

राणे ने मानसून से पहले के कार्यों पर चर्चा के लिए यहां विभिन्न नगरपालिकाओं के मुख्य अधिकारियों और प्रशासकों की बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने कहा, 'बैठक के दौरान 'ग्रीन लंग्स' परियोजनाओं पर चर्चा हुई, जिनमें खुले स्थानों को 'वर्टिकल गार्डन' में परिवर्तित किया जाएगा। ये परियोजनाएं सीएसआर के तहत चलाई जाएंगी। इसके लिए आठ करोड़ रुपये की राशि एकत्रित की गई है। अधिकारियों को अगले दो-तीन महीनों के भीतर अपने-अपने स्थानीय निकायों में 'ग्रीन लंग्स' स्थापित करने के लिए स्थानों की पहचान करने को कहा गया।'

राणे ने यह भी कहा कि नगरपालिकाओं में जीआईएस मैपिंग के कार्यान्वयन से राजस्व में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

राणे ने कहा कि नगर निकायों को राजस्व में होने वाले नुकसान को रोकने के लिए इन तकनीकों का उपयोग करने को कहा गया है।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश