Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

महाराष्ट्र : बीड में शादी के 12 दिन बाद व्यक्ति ने की आत्महत्या, पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

बीड, पांच जून (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में शादी के महज 12 दिन बाद राजस्व विभाग के एक अधिकारी द्वारा आत्महत्या किए जाने के सिलसिले में उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बीड की पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि साल 2024 में चंद्रपुर में 'तलथी' (राजस्व अधिकारी) के पद पर नियुक्त हुए गणेश दत्तू कोली (26) की शादी 13 मई को अंबाजोगाई में फॉरेंसिक विभाग की कर्मचारी दीपाली कोली से हुई थी।

उन्होंने बताया, ‘‘मृतक की मां की शिकायत के अनुसार, दीपाली ने अपने पति से कहा था कि उसकी मर्जी के खिलाफ यह शादी कराई गई है। इसके बाद वह अपने मायके चली गई। गणेश को किसी अन्य व्यक्ति के साथ दीपाली के कथित प्रेम संबंधों के बारे में पता चला, जिससे वह काफी परेशान था। इसी तनाव के चलते 25 मई को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।’’

अधिकारी ने बताया कि मृतक की मां की शिकायत के आधार पर अंबाजोगाई शहर पुलिस थाने में दीपाली के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

भाषा रवि कांत रवि कांत माधव

माधव