Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

महिलाओं की सुरक्षा के लिए डीटीसी बसों में सशस्त्र महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जानी चाहिए: संधू

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा के लिए डीटीसी की बसों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की आवश्यकता पर जोर दिया है। लोक निवास के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह बात कही।

सार्वजनिक परिवहन में महिला सुरक्षा की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए, संधू ने इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में महिला सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती से महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

उन्होंने परिवहन विभाग को इस संबंध में दिल्ली पुलिस से संपर्क करने को कहा।

संधू ने इस बात पर जोर दिया कि महिला यात्रियों की सुरक्षा न केवल डीटीसी बसों और सार्वजनिक परिवहन के अन्य साधनों के अंदर यात्रा करते समय सुनिश्चित की जानी चाहिए, बल्कि स्टेशनों, डिपो या बस स्टैंड पर उतरने के बाद उनके घर तक भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

बैठक में परिवहन सचिव-सह-आयुक्त (परिवहन), प्रबंध निदेशक, डीटीसी और परिवहन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इसमें पिंक स्मार्ट कार्ड पहल के क्रियान्वयन, सीसीटीवी और ‘पैनिक बटन’ क्रियान्वयन की स्थिति, नियंत्रण केंद्र के संचालन, बस मार्शल और बस संचालन में महिलाओं की भागीदारी की समीक्षा की गई।

भाषा

नेत्रपाल पवनेश

पवनेश