Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

मप्र: शहडोल में भूमिगत कोयला खदान धंसने से दो मजदूरों की मौत, चार श्रमिक घायल

शहडोल, पांच जून (भाषा) मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में ‘साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड’ (एसईसीएल) की एक भूमिगत कोयला खदान का एक हिस्सा शुक्रवार को धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई और चार अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह पेंड्रो ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह हादसा अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे एसईसीएल के सोहागपुर क्षेत्र स्थित बंगवार भूमिगत कोयला खदान में उस समय हुआ, जब मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। उन्होंने बताया, ‘‘इस घटना में बल्लू बैगा (43) और गोलू बैगा (30) की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बचाव दल, खदान प्रबंधन के अधिकारी और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि घायलों की पहचान अंजनी बैगा (38), अमित कुमार यादव (28), प्रेमलाल विश्वकर्मा (39) और राजकुमार यादव (37) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद खदान के प्रभावित हिस्से को घेरकर बंद कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा सं दिमो जितेंद्र

जितेंद्र