Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

तमिलनाडु : कारू नागराजन भाजपा छोड़ेंगे, अन्नामलाई के नए राजनीतिक आंदोलन से जुड़ेंगे

चेन्नई, पांच जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के उपाध्यक्ष करुणा नागराजन ने शुक्रवार को कहा कि वह पार्टी छोड़कर के अन्नामलाई का समर्थन करेंगे, जिन्होंने अपना खुद का राजनीतिक आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है।

नागराजन ने कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने और अन्नामलाई के नए राजनीतिक आंदोलन में उनका समर्थन करने का फैसला किया है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा,‘‘मैं किसी भी नेता को दोष देना नहीं चाहता... हमने अन्नामलाई का समर्थन करने का फैसला किया है, जो एक ऊर्जावान और साहसी नेता हैं।’’

भाजपा की तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा कि वह “आम आदमी की राजनीति” करने के उद्देश्य से एक नई राजनीतिक यात्रा शुरू कर रहे हैं, जो पारंपरिक व्यक्ति-प्रधान राजनीति से दूर होगी और चाटुकारिता और वंशानुगत सत्ता को खारिज करेगी।

उन्होंने कहा कि यह नाम के बारे में नहीं, बल्कि एक विचार के बारे में होगा।

पूर्व आईपीएस अधिकारी ने सोशल मीडिया पर अपने संबोधन में उनके राजनीतिक दृष्टिकोण की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा, “आइए हम खुद को बदलें, और बदलाव स्वाभाविक रूप से होगा... आंदोलन का मूल सिद्धांत है कि खुद को बदलें और बदलाव लाएं (मारुवोम, मातृवोम)।”

अन्नामलाई की इस घोषणा के बाद, तमिलनाडु की भाजपा युवा मोर्चा इकाई के कानूनी संयोजक अभिलाष गोपीनाथ ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

गोपीनाथ ने अपने त्यागपत्र में कहा, ‘‘मेरा यह निर्णय के. अन्नामलाई के मार्ग और दृष्टिकोण का अनुसरण करने की मेरी दृढ़ इच्छा से प्रेरित है, जिनके नेतृत्व, ईमानदारी और सार्वजनिक जीवन के प्रति प्रतिबद्धता ने मुझे राजनीति में प्रवेश करने के लिए प्रेरित किया तथा मेरी राजनीतिक यात्रा को प्रभावित करना जारी रखा है।’’

अन्नामलाई ने शुक्रवार सुबह अपने समर्थकों से जुड़ने के उद्देश्य से एक वेबसाइट शुरू की जिसपर अबतक करीब 8.09 लाख लोगों ने स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण कराया है।

भाषा धीरज माधव

माधव