Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी, अधिकारी हाई अलर्ट पर : प्रवेश साहिब सिंह

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शुक्रवार को कहा कि मानसून से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और संबंधित अधिकारी पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

मंत्री ने पीडब्ल्यूडी द्वारा चिन्हित जलभराव वाले प्रमुख स्थलों में से एक जखीरा अंडरपास के निरीक्षण के दौरान यह बात कही।

निरीक्षण के बाद सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछली बारिश के बाद से पीडब्ल्यूडी और दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी लगातार जलभराव संभावित स्थलों का दौरा कर रहे हैं और जमीनी स्थिति का आकलन कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि मानसून के आगमन से पहले सभी आवश्यक इंतजाम पहले ही कर लिए गए हैं।

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा, ‘‘बारिश शुरू होने में अभी लगभग डेढ़ महीना बाकी है। सभी पंप स्टेशन और अधिकारी सतर्क हैं तथा प्रत्येक स्थल की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि दिल्लीवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।’’

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने रोहतक रोड पर रामा रोड से जखीरा फ्लाईओवर तक विकसित की जा रही जल निकासी प्रणाली के निर्माण कार्य की समीक्षा भी की। इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में जलभराव को कम करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस मानसून में दिल्ली को जलभराव-मुक्त बनाने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा।’’

सिंह ने अधिकारियों को चल रही सभी परियोजनाओं की कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने और उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए।

भाषा रवि कांत रवि कांत पवनेश

पवनेश