Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

टाटा ट्रस्ट्स का 1989 के शेयर हस्तांतरण में अनियमितता के आरोपों से इनकार

मुंबई, पांच जून (भाषा) टाटा समूह में लगभग दो-तिहाई हिस्सेदारी रखने वाले गैर-लाभकारी संस्थानों के समूह टाटा ट्रस्ट्स ने वर्ष 1989 में हुए एक शेयर हस्तांतरण में किसी भी तरह की अनियमितता से शुक्रवार को इनकार किया।

टाटा ट्रस्ट्स ने एक बयान में एक निजी व्यक्ति द्वारा लगाए गए आरोपों को 'निराधार, अप्रमाणित और दुर्भावनापूर्ण' बताया। ये आरोप नवाजबाई रतन टाटा ट्रस्ट (एनआरटीटी) द्वारा 1989 में दिवंगत नवल एच टाटा को किए गए 833 शेयरों के हस्तांतरण से जुड़े हैं।

यह बयान उस समय आया जब सुरेश पाटिलखेड़े नाम के व्यक्ति ने चैरिटी कमिश्नर के कार्यालय में इस लेनदेन की जांच की मांग की है। यह कदम टाटा ट्रस्ट्स की आठ जून को होने वाली अहम बोर्ड बैठक से कुछ दिन पहले उठाया गया है।

टाटा ट्रस्ट्स ने कहा कि यह लेनदेन पूरी तरह वैध था, उचित मूल्य पर किया गया था और उस समय लागू सभी नियमों के अनुरूप था।

बयान के मुताबिक, इस शेयर हस्तांतरण को आवश्यक स्तरों पर मंजूरी मिली थी, जिसमें प्रख्यात वकील नानी ए. पालखीवाला की स्वीकृति भी शामिल थी, और इसे टाटा संस के तत्कालीन निदेशक मंडल ने भी अनुमोदित किया था।

टाटा ट्रस्ट्स ने यह भी कहा कि शेयर हस्तांतरण वैध फॉर्म के माध्यम से किया गया था, जिस पर कंपनी रजिस्ट्रार की विधिवत मुहर लगी थी।

भाषा यासिर प्रेम

प्रेम