Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

भाजपा ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों की घोषणा की

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक संजय मयूख को एक और कार्यकाल के लिए फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।

मयूख पिछले दो कार्यकाल से बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं।

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा घोषित चार उम्मीदवारों में भोजपुरी गायक पवन सिंह भी शामिल हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी सूची के अनुसार, अन्य दो उम्मीदवारों में अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित शामिल हैं।

बिहार विधान परिषद की नौ सीटों के लिए आगामी 18 जून को चुनाव होगा।

भाषा सुमित पवनेश

पवनेश