Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

तमिलनाडु में जातिगत गणना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है : वीसीके प्रमुख

चेन्नई, पांच जून (भाषा) विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने शुक्रवार को कहा कि तमिलनाडु में नवगठित गठबंधन सरकार के तहत मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में भाग लेने वाले वीसीके नेता एवं सामाजिक न्याय मंत्री वन्नी अरसु ने राज्यव्यापी जातिगत गणना की वकालत की।

पत्रकारों से बात करते हुए, थिरुमावलवन ने पार्टी के विधायी एजेंडे की रूपरेखा प्रस्तुत की, और इस बात पर जोर दिया कि निष्पक्ष शासन के लिए एक समावेशी आंकड़ा संग्रह तंत्र महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी प्राथमिक मांग एक व्यापक और आंकड़ा आधारित जनगणना है।’’

वीसीके प्रमुख ने राज्य भर में अनुसूचित जातियों और हाशिए पर पड़े अन्य समुदायों की शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक स्थितियों का खाका तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप