Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

सेनाध्यक्ष जनरल द्विवेदी ने अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन किये

अयोध्या, पांच जून (भाषा) सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा की।

जनरल द्विवेदी एक सैन्य विमान से अयोध्या पहुंचे।

प्रशासनिक अधिकारियों और फैजाबाद छावनी में तैनात डोगरा रेजिमेंट के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

राम मंदिर न्यास के मुताबिक, सेनाध्यक्ष का मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता गोपाल नागरकट्टे ने स्वागत किया।

अधिकारियों ने बताया कि मंदिर में करीब 30 मिनट बिताने के बाद जनरल द्विवेदी डोगरा रेजिमेंट के मुख्यालय के लिए रवाना हो गये।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र