Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

मेजबान भारत ने एशिया-प्रशांत ब्रिज चैंपियनशिप के लिए मजबूत टीम का चयन किया

पणजी, पांच जून (भाषा) भारत एशिया कप ब्रिज चैंपियनशिप 2026 में पुरुष, महिला, मिश्रित और सीनियर वर्गों में अपना अब तक का सबसे मजबूत दल उतारने जा रहा है।

इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय ब्रिज महासंघ द्वारा किया जा रहा है। यह चैंपियनशिप 21 से 27 जून तक गोवा के ताज सिदादे दे गोवा होराइजन में आयोजित होगी। इसमें एशिया और ओशिनिया क्षेत्र की 46 शीर्ष टीमें हिस्सा लेंगी।

भारतीय दल में देश के कई अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें सुमित मुखर्जी, राजेश्वर तिवारी, अनिल पाध्ये, सुकमल दास, किरण नादर, मोनिका जाजू, पूजा बत्रा, सायंतन कुशारी, सागनिक रॉय, राजीव खंडेलवाल और हिमानी खंडेलवाल जैसे नाम शामिल हैं।

इस अवसर पर भारतीय ब्रिज महासंघ के अध्यक्ष प्रसाद केनी ने कहा, “भारत घरेलू सरजमीं पर अपनी सबसे मजबूत टीमों के साथ उतर रहा है और इस प्रतियोगिता में हर वर्ग में देश की मजबूत दावेदारी रहेगी। अनुभवी चैंपियनों, एशियाई खेलों के पदक विजेताओं और युवा प्रतिभाओं के साथ भारत इस बार शीर्ष स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार है।”

भाषा

आनन्द मोना

मोना