Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

ईडी निदेशक सीएमआरएल -एक्सालॉजिक वित्तीय विनिमय समेत मामलों की समीक्षा के लिए पहुंचे केरल

(फाइल फोटो के साथ)

कोच्चि, पांच जून (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक राहुल नवीन इस केंद्रीय एजेंसी की कोच्चि शाखा द्वारा जांच किये जा रहे मामलों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को केरल पहुंचे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इन मामलों में खनन कंपनी सीएमआरएल और पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीना टी की अब बंद हो चुकी कंपनी एक्सालॉजिक के साथ उसके वित्तीय लेन-देन से संबंधित मामला भी शामिल है।

ईडी प्रमुख का यह दौरा 27 मई के हमले के मद्देनजर हो रहा है। सीएमआरएल-एक्सालॉजिक मामले के सिलसिले में 27 मई को विजयन के किराए के एक मकान में तलाशी के बाद जब ईडी अधिकारी वहां से निकले तब उन पर हमला किया गया।

सूत्रों के अनुसार, ईडी निदेशक शनिवार को दिल्ली लौटेंगे।

इससे पहले दिन में, केरल उच्च न्यायालय ने ‘कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड’ (सीएमआरएल) की अपील खारिज कर दी। सीएमआरएल ने एकल न्यायाधीश के उस आदेश को चुनौती दी थी जिससे कंपनी के वीना और एक्सालॉजिक के साथ वित्तीय लेन-देन की ईडी जांच का मार्ग प्रशस्त हुआ था।

उच्च न्यायालय ने ईडी की ‘प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट’ (ईसीआईआर) और एजेंसी द्वारा कंपनी के अधिकारियों को जारी किए गए समन को रद्द करने के सीएमआरएल के अनुरोधों को खारिज कर दिया।

इससे पहले सीएमआरएल ने ईडी के ईसीआईआर, कंपनी के अधिकारियों को जारी किए गए समन और संबंधित कार्यवाही को रद्द करने के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया था। उसने तर्क दिया था कि जांच शुरू होने के समय एजेंसी के पास अधिकार क्षेत्र नहीं था। लेकिन 26 मई को एकल न्यायाधीश ने सीएमआरएल की याचिका खारिज कर दी थी।

ईडी ने 27 मई को सीएमआरएल और वीना से जुड़े 12 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में विजयन का किराए का घर भी शामिल है। इस मकान पर एजेंसी के अधिकारियों पर एक विशाल भीड़ ने हमला किया था।

यह मामला जनवरी 2019 में कंपनी के कार्यालयों और उसके वरिष्ठ अधिकारियों के आवासों की आयकर विभाग द्वारा की गई तलाशी से जुड़ा है। इस मामले की बाद में एसएफआईओ ने जांच की। उससे पहले भाजपा नेता शॉन जॉर्ज ने शिकायत दर्ज करायी थी।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश