Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

जम्मू-कश्मीर में मौजूद, विदेशों में छिपे मादक पदार्थ-आतंकी मॉड्यूल का सफाया किया जाएगा : उपराज्यपाल

श्रीनगर, पांच जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि मादक पदार्थ-आतंकी मॉड्यूल के सदस्यों को भारी कीमत चुकानी होगी, चाहे वे पड़ोसी देशों में बैठे हों या केंद्र शासित प्रदेश के अंदर काम कर रहे हों। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे आतंकियों के दिन गिने-चुने बचे हैं।

सिन्हा ने गांदरबल जिले में ‘नशा-मुक्त जम्मू कश्मीर’ रैली का नेतृत्व करते हुए एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘कश्मीर घाटी के हर जिले का दौरा करने और (मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत) हर मार्च में शामिल होने के बाद, मैं कह सकता हूं कि मादक पदार्थ-आतंक मॉड्यूल के खिलाफ एक ऐतिहासिक आंदोलन उभर कर सामने आया है।’’

उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी कोई मामूली मुद्दा नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है और समाज के लिए एक गंभीर खतरा है।

सिन्हा ने कहा, ‘‘नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े आतंकी, चाहे वे पड़ोसी देशों में बैठे हों या जम्मू-कश्मीर के भीतर से काम कर रहे हों, हमारे लोगों के दुश्मन हैं। वे हमारे बच्चों के दुश्मन हैं। वे प्रगति के दुश्मन हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं वादा करता हूं कि मादक पदार्थ-आतंकी मॉड्यूल का सफाया किया जाएगा। उनके दिन गिने-चुने बचे हैं। उनके नेटवर्क को एक-एक करके नष्ट कर दिया जाएगा। यह मेरी शपथ है...नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े हर आतंकवादी को अपने गुनाहों का हिसाब देना होगा।’’

भाषा शफीक नरेश

नरेश