Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

सरकार ‘सुधार एक्सप्रेस’ को बढ़ाने, आर्थिक गति बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध: सीतारमण

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि सरकार वैश्विक चुनौतियों के बीच सकारात्मक आर्थिक गति बनाये रखने के लिए निर्णायक नीतिगत उपायों के साथ ‘सुधार एक्सप्रेस’ को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीतारमण ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली हमारी सरकार वैश्विक चुनौतियों के बीच सकारात्मक आर्थिक गति सुनिश्चित करने के लिए निर्णायक नीतिगत उपायों के साथ 'सुधार एक्सप्रेस' को और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

इससे पहले, भारतीय रिजर्व बैंक ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करते हुए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपने जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि अनुमान को 6.9 प्रतिशत से घटाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया। केंद्रीय बैंक ने कहा कि ऊर्जा और अन्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण निरंतर आपूर्ति समस्याओं से आर्थिक गतिविधियों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

हालांकि, वित्त वर्ष 2025-26 में जीडीपी वृद्धि दर 7.7 प्रतिशत रहने का अनुमान (अस्थायी) है। सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) में 7.9 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में जीडीपी और सकल मूल्य वर्धन (जीवीएसी) वृद्धि क्रमशः 7.8 प्रतिशत और 7.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

भाषा रमण अजय

अजय