Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

कर्नाटक: कांग्रेस नेता जमीर अहमद खान को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

हुबली (कर्नाटक), पांच जून (भाषा) अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने शुक्रवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि विधायक बी. जेड. जमीर अहमद खान को कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के नेतृत्व वाले नवगठित मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए।

प्रदर्शनकारी यहां इंडिपंप सर्कल में इकट्ठे हुए और आरोप लगाया कि अल्पसंख्यक समुदाय के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया गया है।

उन्होंने नारे लगाते हुए सरकार से खान को मंत्री पद देने का आग्रह किया। वह इससे पहले सिद्धरमैया मंत्रिमंडल में आवास, वक्फ और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि खान को या तो उपमुख्यमंत्री का पद दिया जाए या मंत्रिमंडल में जगह दी जाए।

उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ेगा।

यह विरोध प्रदर्शन कर्नाटक में मुस्लिम धार्मिक नेताओं और धर्मगुरुओं द्वारा राज्य मंत्रिमंडल में समुदाय के पांच सदस्यों को शामिल करने की मांग के दो दिन बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस मुस्लिम मतदाताओं के समर्थन से सत्ता में आई थी।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप