Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

दिल्ली के होटल में लगी आग में मरने वालों में 13 विदेशी नागरिक: विदेश मंत्रालय

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में लगी आग में मरने वालों में 13 विदेशी नागरिक शामिल हैं और मंत्रालय उनके देशों के दूतावासों के संपर्क में है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह कागजी कार्रवाई और चिकित्सा सहायता प्रदान कर रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने साप्ताहिक मीडिया वार्ता में पत्रकारों को बताया कि इन 13 लोगों में से चार नाइजीरिया से, तीन किर्गिस्तान से और एक-एक मोजाम्बिक, उज्बेकिस्तान, बांग्लादेश, कांगो, लाइबेरिया और इराक से थे।

उनसे घटना में मारे गए विदेशियों की आधिकारिक संख्या के बारे में पूछा गया था।

बुधवार को दिल्ली के हौज रानी इलाके में एक होटल में लगी भीषण आग में 21 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। जायसवाल ने कहा, “उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दिल्ली में लगी आग की घटना में मरने वालों में 13 विदेशी नागरिक शामिल हैं।”

उन्होंने कहा, “हम उन सभी के दूतावासों के संपर्क में हैं और उनकी इच्छानुसार उनकी सहायता करने का प्रयास कर रहे हैं। हम सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई के लिए स्थानीय अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं, साथ ही किसी भी प्रकार की चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल अधिकारियों से भी सहयोग ले रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना में करीब 20-22 विदेशी नागरिक घायल हुए हैं।

भाषा प्रशांत पवनेश

पवनेश