Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

राजनाथ सिंह ने ऊर्जा, ईंधन और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर जोर दिया

लखनऊ, पांच जून (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में स्वदेशी हथियारों के इस्तेमाल का हवाला देते हुए ऊर्जा, ईंधन और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता हासिल करने पर जोर दिया।

सिंह ने कहा, “पिछले साल पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में कायरतापूर्ण हमले के बाद हमारे तीन सशस्त्र बलों ने संयुक्त रूप से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया था। हमने पाकिस्तान में आतंकी ढांचे को नष्ट करने के लिए सटीक हमले किए। हमने आतंकवादियों और उनके संरक्षक दोनों का सफाया कर दिया।”

उन्होंने कहा, “हम इसे हासिल करने में सक्षम थे क्योंकि हमारा मनोबल ऊंचा था। हमारे पास स्वदेशी हथियार थे और हम अन्य देशों पर निर्भर नहीं थे। हमें ऊर्जा, ईंधन और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में समान क्षमता (आत्मनिर्भरता) हासिल करनी होगी और मुझे विश्वास है कि हम इसे हासिल करेंगे।’’

केंद्रीय मंत्री विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ में ‘बाययुग’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि पर्यावरण संबंधी पहल केवल स्वच्छता के बारे में नहीं हैं, ऐसे प्रयासों से हमारे सशस्त्र बलों का मनोबल भी बढ़ता है।

सिंह ने कहा, “जब हमारे छावनी क्षेत्र साफ-सुथरे होते हैं, तो बीमारियां कम होती हैं, जिससे समृद्धि आती है और हमारे सैनिकों का मनोबल बढ़ता है। ऑपरेशन सिंदूर इस बढ़े हुए मनोबल का एक उदाहरण है।”

भाषा अरूणव जफर जितेंद्र

जितेंद्र