Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

भारत, फिलिपीन ने आसियान के साथ व्यापार समझौते की जल्द समीक्षा पर चर्चा की

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) भारत और फिलिपीन ने शुक्रवार को आसियान-भारत वस्तु मुक्त व्यापार समझौते की समीक्षा के लिए बातचीत को जल्द पूरा करने पर चर्चा की।

मनीला में आयोजित भारत-फिलिपीन व्यापार और निवेश संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक के दौरान इस मुद्दे पर बातचीत हुई।

वाणिज्य मंत्रालय ने बयान में कहा कि इस बैठक में आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता (एआईटीआईजीए) की समीक्षा को शीघ्र निष्कर्ष तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इसके साथ भारत और फिलिपीन के बीच एक द्विपक्षीय तरजीही व्यापार समझौते (पीटीए) पर बातचीत शुरू करने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया।

दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के समूह आसियान में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमा, फिलिपीन, सिंगापुर, थाइलैंड और वियतनाम शामिल हैं।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय