Breaking News

गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   उत्तराखंड: बागेश्वर सहित 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद     |   महाराष्ट्र: भारी बारिश और भूस्खलन के चलते पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पूरी तरह बंद     |   अयोध्याः श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे पर होगा फैसला     |   ऑस्ट्रेलिया ने जीता महिला क्रिकेट विश्व कप, जय शाह ने दी बधाई     |  

कमजोर हाजिर मांग तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को तांबा की कीमत 17.60 रुपये की गिरावट के साथ 1,375.35 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

एमसीएक्स में ताांबा के जून माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 17.60 रुपये अथवा 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,375.35 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 770 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश