Breaking News

गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   उत्तराखंड: बागेश्वर सहित 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद     |   महाराष्ट्र: भारी बारिश और भूस्खलन के चलते पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पूरी तरह बंद     |   अयोध्याः श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे पर होगा फैसला     |   ऑस्ट्रेलिया ने जीता महिला क्रिकेट विश्व कप, जय शाह ने दी बधाई     |  

अहलावत संयुक्त 28वें स्थान के साथ भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ

ल्यूकर्न (स्विट्जरलैंड), पांच जून (भाषा) भारतीय गोल्फर वीर अहलावत सेम्पाच में स्विस चैलेंज के पहले दौर में दो अंडर-69 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से 28वें पायदान पर है।

अहलावत भारतीय खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ है जबकि अर्जुन प्रसाद उनसे एक शॉट पीछे एक अंडर 70 के स्कोर के साथ संयुक्त 41वें स्थान पर है।

सप्तक तलवार के लिए हालांकि दिन अच्छा नहीं रहा और वह तीन ओवर 74 के स्कोर के साथ 110वें स्थान पर है। कट में प्रवेश करने के लिए उन्हें दूसरे दौरे में अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा।

डेनमार्क के क्रिस्टोफर ब्रिंग बोगी रहित 64 के स्कोर के साथ तालिका में शीर्ष पर है।

भाषा आनन्द मोना

मोना