Breaking News

गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   उत्तराखंड: बागेश्वर सहित 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद     |   महाराष्ट्र: भारी बारिश और भूस्खलन के चलते पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पूरी तरह बंद     |   अयोध्याः श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे पर होगा फैसला     |   ऑस्ट्रेलिया ने जीता महिला क्रिकेट विश्व कप, जय शाह ने दी बधाई     |  

शाम छह बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शुक्रवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

अर्थ51 मोदी लीड एयरट्रंक

प्रौद्योगिकी कंपनी एयरट्रंक भारत में तीन लाख करोड़ रुपये का करेगी निवेश: प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली, प्रौद्योगिकी कंपनी एयरट्रंक ने 2030 तक भारत में तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की योजना बनाई है। इस निवेश का मकसद भारत की डिजिटल बुनियादी ढांचा क्षमता को समर्थन देते हुए देश को वैश्विक विकास रणनीति के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

दि37 कांग्रेस सेबी

‘15 लाख करोड़ रुपये के घोटाले’ की जिम्मेदारी सरकार में कौन लेगा : कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने सोना रिफाइनिंग एवं आभूषण विनिर्माण क्षेत्र की कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (आरईएल) से जुड़े मामले को लेकर शुक्रवार को सवाल किया कि ‘‘15 लाख करोड़ रुपये के घोटाले’’ की जिम्मेदारी सरकार में कौन लेगा तथा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कुंभकर्ण की नींद से कब जागेगा ?

प्रादे47 : नोएडा इमारत दूसरी लीड आग

नोएडा की आवासीय इमारत में लगी आग, परिवार को बचाया गया, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

नोएडा (उप्र), नोएडा के सेक्टर-75 में स्थित एक आवासीय सोसायटी की 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसके बाद अंदर फंसे एक परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया और एहतियातन इमारत को खाली करा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रादे97 बंगाल ममता बागी

तृणमूल कांग्रेस में बड़े विभाजन को रोकने के लिए ममता बनर्जी ने बागियों से संपर्क साधा

कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी के 28 साल के इतिहास में पहली बार हुए विभाजन के बाद पार्टी से और अधिक विधायकों के पाला बदलने को रोकने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वह व्यक्तिगत रूप से बागी विधायकों से संपर्क साध रही हैं, जबकि वरिष्ठ नेता अन्य विधायकों को एकजुट रखने के लिए काम कर रहे हैं।

प्रादे135 तमिलनाडु दूसरी लीड अन्नामलाई

अन्नामलाई ने भाजपा छोड़ी, नयी पार्टी बनाने की घोषणा की

नयी दिल्ली/चेन्नई, अपनी आक्रामक राजनीतिक शैली के कारण लोकप्रियता हासिल करने वाले और द्रविड़ दलों को सीधे चुनौती देने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया।

दि29 दिल्ली एमसीडी सीलिंग

दिल्ली: सैदुलाजाब, हौज खास गांव में ‘अवैध’ प्रतिष्ठानों को सील करने की प्रक्रिया शुरू

नयी दिल्ली, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने शुक्रवार को भारी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच दक्षिण दिल्ली के विभिन्न व्यावसायिक केंद्रों में अनधिकृत प्रतिष्ठानों को सील करना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्रादे65 : मणिपुर लीड हिंसा

मणिपुर : कांगपोकपी में एक गांव पर सशस्त्र हमलावरों के हमले में तीन लोगों की मौत

इंफाल, मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शुक्रवार तड़के एक गांव पर सशस्त्र हमलावरों द्वारा किए गए हमले में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रादे119 असम दूसरी लीड कैबिनेट विस्तार

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार; भाजपा के 11 और अगप के एक विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार किया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रनोज पेगू, अशोक सिंघल, बिस्वजीत दैमारी और असम गण परिषद (अगप) के केशव महंत सहित 12 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस विस्तार के साथ ही राज्य मंत्रिपरिषद में सदस्यों की कुल संख्या बढ़कर 17 हो गई।

प्रादे117 राजस्थान इबोला युवती

राजस्थान: जयपुर में विदेशी युवती में इबोला वायरस संक्रमण जैसे लक्षण दिखे, अस्पताल में भर्ती

जयपुर, राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंची युगांडा की 19 वर्षीय एक युवती में इबोला वायरस संक्रमण जैसे लक्षण पाए जाने के बाद उसे यहां एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वि15 पुतिन भारत लीड चीन

भारत और चीन के ‘नाजुक’ संबंधों में हस्तक्षेप नहीं करेगा रूस: पुतिन

सेंट पीटर्सबर्ग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और चीन के ‘‘नाजुक’’ द्विपक्षीय संबंधों में रूस हस्तक्षेप नहीं करेगा।

अर्थ59 जीडीपी वृद्धि

वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ी भारतीय अर्थव्यवस्थाः सरकारी आंकड़ा

नयी दिल्ली, भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ी है, जो 2024-25 के आंकड़े 7.1 प्रतिशत के मुकाबले अधिक है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में दी गई।

खेल14 खेल भारत लीड गंभीर

साईं सुदर्शन को तीसरे नंबर पर पर्याप्त मौके दिए जाएंगे: गंभीर

मुल्लांपुर, भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि साई सुदर्शन को टेस्ट क्रिकेट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के पर्याप्त मौके दिए जाएंगे क्योंकि बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के छह मैच में निराशाजनक प्रदर्शन से उनकी क्षमता का आकलन नहीं किया जा सकता है।

‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबरें :

वि11 एआई संसाधन उपयोग

2030 तक दुनिया की तीन प्रतिशत बिजली का इस्तेमाल कर सकता है एआई, अत्यधिक पानी की खपत हो सकती है

हैमिल्टन (न्यूजीलैंड), कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते उपयोग से ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधनों पर पड़ने वाले दबाव को लेकर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एक नई रिपोर्ट ने गंभीर चेतावनी जारी की गई है।

वि9 गर्मी स्कूल बच्चे प्रभाव

जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ती गर्मी बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर डाल रही असर: अध्ययन

केपटाउन, दक्षिणी अफ्रीका में जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। अब तक सूखा, बाढ़ और खाद्य असुरक्षा जैसे प्रभावों पर अधिक ध्यान दिया गया है, लेकिन एक और गंभीर संकट चुपचाप स्कूलों के भीतर पैर पसार रहा है। शोध से पता चला है कि कई स्कूल बच्चों के विकास, पढ़ाई और खेलकूद के लिए खतरनाक रूप से गर्म स्थान बनते जा रहे हैं।

भाषा

शफीक दिलीप

दिलीप