Breaking News

गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   उत्तराखंड: बागेश्वर सहित 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद     |   महाराष्ट्र: भारी बारिश और भूस्खलन के चलते पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पूरी तरह बंद     |   अयोध्याः श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे पर होगा फैसला     |   ऑस्ट्रेलिया ने जीता महिला क्रिकेट विश्व कप, जय शाह ने दी बधाई     |  

उप्र: चित्रकूट में कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या

बांदा, पांच जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

चित्रकूट जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव में बृहस्पतिवार रात घर के पिछले हिस्से में बने छप्पर में सो रहे बुजुर्ग रामनरेश कोरी (70) की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह परिजनों ने खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचित किया।

अधिकारी ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर गुड्डू उर्फ उदित नारायण कोरी को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि गुड्डू के खिलाफ रामनरेश की नातिन से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया था।

सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र