Breaking News

गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   उत्तराखंड: बागेश्वर सहित 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद     |   महाराष्ट्र: भारी बारिश और भूस्खलन के चलते पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पूरी तरह बंद     |   अयोध्याः श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे पर होगा फैसला     |   ऑस्ट्रेलिया ने जीता महिला क्रिकेट विश्व कप, जय शाह ने दी बधाई     |  

महंगाई के डर से सोने की मांग प्रभावित, कीमत घटकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमतें 1,221 रुपये टूटकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। तेल की ऊंची कीमतों, पश्चिम एशिया में लगातार तनाव और ऊंची ब्याज दरों को लेकर चिंताओं ने निवेशकों के भरोसे को कम किया, इसके कारण सोने के वायदा कीमत में गिरावट आई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1,221 रुपये यानी करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,58,326 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 8,346 लॉट का कारोबार हुआ।

चॉइस ब्रोकिंग की कमोडिटी फंडामेंटल विश्लेषक, पिंकी यादव ने कहा, ‘‘एमसीएक्स में सोने की कीमतें गिरीं क्योंकि निवेशक पश्चिम एशिया में लगातार बने हुए भू-राजनीतिक तनाव और महंगाई व ब्याज दरों पर उनके असर पर ध्यान रखे हुए थे।’’

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश के तौर पर लगातार बनी मांग के कारण डॉलर इंडेक्स 99.4 के आसपास स्थिर रहा।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में अगस्त अनुबंध वाले कॉमेक्स सोना वायदा 16.63 डॉलर या 0.37 प्रतिशत टूटकर 4,488.37 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश