Breaking News

गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   उत्तराखंड: बागेश्वर सहित 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद     |   महाराष्ट्र: भारी बारिश और भूस्खलन के चलते पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पूरी तरह बंद     |   अयोध्याः श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे पर होगा फैसला     |   ऑस्ट्रेलिया ने जीता महिला क्रिकेट विश्व कप, जय शाह ने दी बधाई     |  

नेकां आठ जून को ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में शामिल होगी : फारूक अब्दुल्ला

श्रीनगर, पांच जून (भाषा) नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी आठ जून को दिल्ली में होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में शामिल होगी।

अब्दुल्ला ने यहां हजरतबल में पत्रकारों से कहा, ‘‘बैठक होने वाली है। उमर (अब्दुल्ला) या मैं, हम में से कोई एक जाएगा। जाहिर है, हम उसका (इंडिया गठबंधन) हिस्सा हैं। हम वहां मौजूद रहेंगे।’’

विपक्ष के नेता सुनील शर्मा की अनुच्छेद 370 के मुद्दे को ‘‘दफना दिए जाने’’ वाली टिप्पणी पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पार्टी जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे के मुद्दे को आखिरी सांस तक उठाती रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘जिस दिन हम सब कश्मीर में दफन हो जाएंगे, उसी दिन यह (अनुच्छेद 370 मुद्दा) भी दफन होगा।’’

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने बुधवार को घोषणा की कि उसके विधायक राज्य का दर्जा और विशेष दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

भाषा शफीक मनीषा

मनीषा