नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंचे जहां उन्होंने राज्य के चुनाव अधिकारियों के साथ बातचीत की।
कुमार अपनी इस यात्रा के दौरान ‘बूथ’ स्तर के अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे।
ऊंचाई वाले इलाकों में खराब मौसम और बर्फबारी का हवाला देते हुए निर्वाचन आयोग ने पिछले महीने हिमाचल प्रदेश को उन राज्यों की सूची से हटा दिया था जहां तीसरे चरण में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है।
इस पहाड़ी राज्य के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाएगा।
राज्य में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
भाषा राजकुमार रंजन
रंजन
रंजन