Breaking News

गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   उत्तराखंड: बागेश्वर सहित 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद     |   महाराष्ट्र: भारी बारिश और भूस्खलन के चलते पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पूरी तरह बंद     |   अयोध्याः श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे पर होगा फैसला     |   ऑस्ट्रेलिया ने जीता महिला क्रिकेट विश्व कप, जय शाह ने दी बधाई     |  

दिल्ली होटल अग्निकांड : छह लोग अभी भी जीवनरक्षक प्रणाली पर, हालत स्थिर

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) दक्षिण दिल्ली के एक होटल में हाल ही में लगी आग में घायल हुए छह लोग अभी भी जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं, हालांकि उन सभी की हालत स्थिर है और उनमें सुधार के संकेत दिख रहे हैं। साकेत के मैक्स अस्पताल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि छह मरीज दूसरे देशों के नागरिक हैं।

अस्पताल ने बताया कि उसके साकेत परिसर में इस घटना में घायल हुए कुल 15 लोग भर्ती हैं।

अस्पताल के अनुसार, नौ मरीज आईसीयू और वार्ड में भर्ती हैं और इलाज करा रहे सभी मरीजों की समग्र स्थिति स्थिर बनी हुई है।

अस्पताल ने कहा कि आग लगने की घटना वाले दिन (तीन जून) दूसरे देशों के दो घायल मरीजों को दूसरे अस्पताल से उसके आपातकालीन विभाग में लाया गया था।

इसमें कहा गया है कि दोनों मरीजों को चार जून की शाम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अस्पताल ने एक बयान में कहा, 'सभी भर्ती मरीज ठीक हो रहे हैं और अस्पताल सर्वोत्तम संभव परिणाम सुनिश्चित करने के लिए व्यापक चिकित्सा देखभाल और नियमित निगरानी जारी रखे हुए है।'

दिल्ली के हौज रानी इलाके में बुधवार को एक होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

भाषा

शुभम मनीषा

मनीषा