Breaking News

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |   जिमखाना क्लब केस: दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा     |   महाराष्ट्र: बारिश से नए मुंबई-गोवा हाईवे में आई बड़ी दरार, यातायात रोका गया     |   उत्तराखंड: 24 घंटे में 16mm औसत बारिश, बागेश्वर में सबसे अधिक 73.4mm रिकॉर्ड वर्षा     |   गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

अहमदाबाद में रसायन बनाने वाले कारखाने में विस्फोट, एक श्रमिक की मौत, तीन अन्य घायल

अहमदाबाद, पांच जून (भाषा) गुजरात के अहमदाबाद में एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रसायन बनाने वाले कारखाने में शुक्रवार को हुए विस्फोट में एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना नरोडा जीआईडीसी में स्थित 'एमएनएस इंटरमीडिएट्स' के कारखाने में हुई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कारखाने के भीतर रासायनिक विलायक से भरे एक टैंक में विस्फोट हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘विस्फोट में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनमें से एक की मौत हो गई।’’

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के बाद कारखाना परिसर में हाइड्रोजन से भरे एक ट्रक में भी आग लग गई।

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

भाषा रवि कांत रवि कांत दिलीप

दिलीप