आइजोल, पांच जून (भाषा) पूर्वी मिजोरम के चम्फाई जिले में अलग-अलग अभियानों के दौरान 352 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया तथा इस सिलसिले में आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, चम्फाई के बाहरी इलाके में स्थित खानकावन चेक गेट पर बुधवार को वाहनों की नियमित जांच के दौरान अधिकांश मादक पदार्थ जब्त किए गए। यह आइजोल की ओर जाने वाला एक प्रमुख पारगमन मार्ग है।
पुलिस ने एक बयान में बताया कि सबसे बड़ी बरामदगी आइजोल के बेथलेहम वेंगछाक से हुई, जहां 19 वर्षीय एक लड़की गिरफ्तार कर उसके पास से 180 ग्राम हेरोइन जब्त किया गया।
बयान के अनुसार, जब्त की गई हेरोइन की कीमत 70 लाख रूपये आंकी गई है तथा इस मामले की जांच जारी है।
भाषा प्रचेता रंजन
रंजन